धनबाद में बंद घर से 14 लाख की चोरी:सोना-चांदी के गहने और नकदी ले उड़े चोर, गृहस्वामी परिजनों संग ससुराल गए थे

धनबाद के गोसाईडीह बैंक कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर से 14 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। चोरी पीएचईडी के संवेदक जीतेन्द्र कुमार चौरसिया के घर में हुई है। जीतेन्द्र ने बताया कि वे 20 मार्च को पूरे परिवार के साथ मिहिजाम चित्तरंजन स्थित ससुराल गए थे। लौटने पर उन्होंने घर का दूसरा दरवाजा टूटा पाया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने 2 लाख 20 हजार रुपए नकद भी उड़ाया चोर आलमीरा से सोने का मंगलसूत्र, तीन चेन और बाली-नथिया ले गए। इसके अलावा डेढ़ किलो वजन की चांदी के आभूषण, सिक्के और बिस्किट भी चोरी हो गए। चोरों ने 2 लाख 20 हजार रुपए नकद भी उड़ा लिए। जीतेन्द्र ने गोविंदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सास के देहांत के कारण पूरा परिवार ससुराल गया था। घर में रहने वाला किरायेदार भी अपने पैतृक गांव गया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *