जलालाबाद के राठौड़ा मोहल्ले में गोली चली जो एक व्यक्ति को जा लगी, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मे दाखिल करवाया गया है l हादसा उस वक्त हुआ जब गली में युवकों के दो गुट आपस में भीड़ रहे थे l तो घर में मौजूद व्यक्ति शोर शराबे की आवाज सुन बाहर निकला l इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जो व्यक्ति की टांग में जा लगी। जलालाबाद के मोहल्ला राठौड़ा वाला में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए l इस दौरान घर में सो रहे हलवाई का काम करने वाले जसवंत सिंह ने जब शोर शराबे की आवाज सुनी तो वह अपने घर से बाहर निकला और देखा कि दो गुट आपस में भिड़े हुए थे और ईंट पथराव किया जा रहा था, जिनके पास धारदार हथियार भी थे l जसवंत सिंह ने बताया कि उसके देखते ही देखते अचानक किसी ने वहां पर फायरिंग कर दी और गोली उसकी टांग में आकर लगी l इसके बाद उक्त युवक मौके से भाग गए l लेकिन वह जख्मी हो गया, उन्हें इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l मामला पुलिस के पास पहुंचा तो सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज मौके पर पहुंचे, जिनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है l


