छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दीवार ढहने से 2 मजदूर दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मलबे में अभी भी कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के न्यू वैष्णवी राइस मिल की है। जहां शाम 4 बजे कई मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक आई आंधी और बारिश के कारण दीवार ढह गई। घायलों को भेजा अस्पताल कटघोरा पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मलबे से एक मजदूर का शव बाहर निकाला है। मलबे से निकालने का काम जारी कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर मौजूद हैं। घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम भी चल रहा है। मिल के मालिक गोलू अग्रवाल है। इस राइस मिल में काफी संख्या में मजदूर काम करते है। ………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में झारखंड के 2 मजदूरों की मौत:बारिश से ढही निर्माणाधीन नहर की दीवार में दबे; कैनाल की क्वॉलिटी की जांच होगी कोंडागांव में निर्माणाधीन नहर की दीवार ढहने से झारखंड के 2 मजदूरों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा केशकाल थाना क्षेत्र के खालेमुरवेंड का है। पढ़ें पूरी खबर…


