जमशेदपुर के प्रमथनगर में चोरी का खुलासा:हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, 35 हजार नकद और सोने के जेवर बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह थाना पुलिस ने प्रमथनगर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर यश शर्मा और उसके साथी गोल्डन कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चोरी 19 मार्च को समित्री घोष के घर में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से 35,000 रुपए नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और 4.220 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, एक घड़ी, एक आईफोन और चोरी के पैसे से खरीदी गई एक बाइक भी जब्त की गई है। हाल ही में जेल से छूटा था यश शर्मा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि मुख्य आरोपी यश शर्मा के खिलाफ पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटा था। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच और मानवीय आसूचना के आधार पर दोनों अपराधियों को पकड़ा। अपराधी सोने को गलाकर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक मामलों की भी समीक्षा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *