बठिंडा में नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। आज राहगीरों ने बठिंडा-मानसा रोड पर भाई बख्तौर में ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पुल के पास शव को देखा और इसकी सूचना सहारा टीम को दी। इसके बाद सहारा टीम ने सबसे पहले थाना कोटफत्ता पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि यह क्षेत्र जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद जीआरपी को सूचित किया गया। सहारा टीम के संदीप सिंह गिल और विशु राजपूत ने काफी मेहनत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक ने काली शर्ट और लोअर पहन रखा था, लेकिन पैर नंगे थे। शव काफी पुराना और क्षतिग्रस्त अवस्था में थी। जीआरपी अधिकारी सुरजीत सिंह के अनुसार मामले की जांच जारी है। सहारा जन सेवा के गौतम गोयल ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


