फाजिल्का में किसान नेताओं की रिहाई की मांग:किसान बोले- उन्हें छोड़ दें, नहीं तो हम चुप नहीं बैठेंगे, हक लेना जानते

फाजिल्का के लाधूका में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की जोन स्तरीय बैठक हुई है, जिसमें कई जॉन के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए l इस दौरान इकट्ठा हुए किसानों ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी है कि उनके द्वारा जो विभिन्न जत्थेबंदियों के किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है उन्हें छोड़ दे नहीं तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महुआना से जॉन अध्यक्ष बलजीत सिंह और जिला सचिव यादविंदर सिंह ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक्शन लिया है l धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटा दिया l कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया l इसके उनके द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया है l उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान इसका जवाब देंगे l फाजिल्का से पुलिस ने कई किसान नेताओं को डिटेन किया है l उन्होंने सरकार और प्रशासन के आगे दी मांग रखी कि इन किसानों को छोड़ दिया जाए l नहीं तो किसान चुप बैठने वाला नहीं है l किसान अपने हक लेने जानता है l उन्होंने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा गांवों में बैठकों कर लामबंद हो l क्योंकि अगर किसान नेताओं नहीं छोड़ा जाता तो इससे भी बड़ा संघर्ष किया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *