सरकारी पोषाहार की कालाबाजारी का मामला:डेढ़ साल से फरार आरोपी को प्रतापगढ़ पुलिस ने पकड़ा

सरकारी पोषाहार की कालाबाजारी में फरार चल रहे मास्टरमाइंड प्रदीप कुमार लबाना को प्रतापगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बीते डेढ़ सालों से फरार आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई में हुई है। मामले में पुलिस पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अरनोद थाना अधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि 1 मई 2023 को पुलिस को गोपनीय और विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में राज्य सरकार द्वारा भेजे जाने वाले निशुल्क पोषाहार, दूध पाउडर, सेनेटरी नैपकिन का अवैध भंडारण कर उनकी कालाबाजारी की जा रही है। इससे सरकारी सामग्री वास्तविक लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रही थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में पोषाहार, मुरमुरे के पैकेट, चना दाल के पैकेट, सेनेटरी नैपकिन, दूध पाउडर और गेहूं का दलिया बरामद किया गया। इस मामले में धमोतर थाने पर प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि बांसवाड़ा के अरथुना निवासी प्रदीप कुमार लबाना इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। बुधवार को मुखबिर के जरिए मिली सूचना पर उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *