उमरिया में साइबर अपराधों को रोकने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू और अन्य अधिकारियों ने बाइक रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य चौराहों से होकर गुजरी, जहां राहगीरों और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उन्हें साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने आमजन को अपराध घटित होने पर तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की सलाह दी। अधिकारियों ने दिए यह सुझाव: रैली में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल महोबिया, एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली, यातायात थाना प्रभारी, और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।


