मंडला में कड़ाके की ठंड जारी:पारा 4.5 डिग्री तक गिरा, दिन में राहत, रात में सर्दी बरकरार

मंडला जिले में दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो बीते दिन के मुकाबले 1 डिग्री अधिक है। हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे शीतलहर से थोड़ी राहत महसूस हुई। लेकिन शाम ढलते ही ठंड का असर फिर से बढ़ गया और रातभर तीखी सर्दी बनी रही। मौसम विभाग की जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव भी बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर करीब 12.6 किमी ऊंचाई पर 231 किमी/घंटे की गति से सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इन सभी मौसमी कारकों के चलते तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, 21 दिसंबर तक जिले में हल्की बारिश भी हो सकती है। पिछले दिनों का तापमान विवरण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *