पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव कबूलशाह हिठाड़ में सोशल मीडिया पर कनाडा में रहे अपने भाई के साथ लाइव में जुड़े युवक की कुछ नौजवानों के साथ हुई। बहस के बाद उक्त लोगों द्वारा उसके घर पर आकर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगे है l जिसके बाद उसे घायल हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पिता के सामने खुद को बताया दोस्त जानकारी देते हुए सरकारी अस्पताल में मौजूद सुखवीर सिंह ने बताया कि वह गांव कबूलशाह हिठाड़ का रहने वाला है l वह घर में सो रहा था कि सुबह उसके घर कुछ नौजवान आए और उसके पिता को उसका दोस्त बताते हुए मिलने के लिए कहा l जब वह उठा, तो उक्त लोगों ने उस पर धावा बोल दिया और उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया l सुखवीर सिंह का कहना है कि उक्त लोगों के साथ फोन पर बहस हुई थी l डॉक्टरों ने पुलिस को भेजी एमएलआर उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया l उसने बताया कि उसका भाई कनाडा रहता है l जिससे वह लाइव में जुड़ा हुआ था l कि उक्त लोगों के साथ बहस और गाली गलौज हो गई l जिसके बाद वह गाड़ी में सवार होकर आए और घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की l फिलहाल मामले में उसके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है l हालांकि डॉक्टर द्वारा उक्त नौजवान का इलाज कर मामले में एमएलआर पुलिस को भेजी जा रही है l


