फरीदकोट में स्कूल वैन-बस-कार की टक्कर:एक छात्रा की मौत; ड्राइवर समेत 5 गंभीर घायल; सड़क क्रॉस करते समय हादसा

फरीदकोट में वीरवार सुबह स्कूल वैन और बस की टक्कर हो गई। पीछे से आई कार भी बस टकरा गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। जबकि वैन ड्राइवर समेत 5 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा रोड़ क्रॉस करते समय हुआ है। हादसा अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे पर कलर गांव के पास हुआ है। मृतका की पहचान एकनूर थापर निवासी कोट सुखिया गांव के नाम से हुई है। जो 9वीं कक्षा की छात्रा है। जबकि घायलों में छात्रा जशनदीप कौर निवासी कोटसुखिया, खुशवीर कौर, उसकी बहन जैसमीन कौर निवासी ढुडी और वैन ड्राइवर लक बलवीर सिंह निवासी कोटसुखिया शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के मुदकी कस्बे के शहीद गंज पब्लिक स्कूल की वैन छात्राओं को लेकर मुदकी जा रही थी। जैसे ही यह वैन गांव कलेर के पास हाईवे पर सड़क क्रॉस करने लगी, तो अमृतसर की तरफ से आई एक निजी कंपनी की बस के साथ टकरा गई। पीछे से आई कार भी बस से टकराई हादसे के बाद पीछे से आ रही एक कार भी बस से टकरा गई। इस हादसे में स्कूल वैन में बैठी करीब 5 छात्राओं को काफी गंभीर चोटें लगी। मामले की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्राओं को इलाज के लिए यहां के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया। इनमें से एक छात्रा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 1 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डीसी व एसएसपी ने घायलों का हालचाल जाना डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार व एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों का भी हाल-चाल जाना और मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज की हिदायत दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *