केंद्रीय मंत्री के मामा को बदमाशों ने मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार:बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे 3 बदमाश, SP बोले- उधारी के पैसों को लेकर था विवाद

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या के अगले ही दिन एक दूसरे केंद्रीय मंत्री के मामा पर गोली चलाई गई है। बेगूसराय में गुरुवार रात मुजफ्फरपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी के चचेरे मामा मालिक सहनी को गोली मार दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी भगवती स्थान के समीप की है। मालिक सहनी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेगूसराय SP मनीष ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:00 बजे मालिक सहनी की दुकान पर फायरिंग हुई थी। इस दौरान घुटने में एक गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही मंझौल DSP नवीन कुमार और चेरिया वरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर घटना में शामिल 3 अपराधियों कुंभी गांव के निवासी देशु यादव उर्फ अमरेश कुमार, अमरजीत यादव और मगलू उर्फ सुशील कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में उपयोग किया गया हथियार और दो बाइक बरामद कर लिया गया है। बदमाशों के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उधारी का पैसा मांगने को लेकर बदमाशों ने गोली मारी थी। दरअसल, मालिक सहनी का कुंभी भगवती स्थान चौक के पास मिठाई, सुधा के प्रोडक्ट और कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। दो दिन पहले मालिक सहनी का बेटा विक्रम जब दुकान पर था तो गांव के ही कुछ युवक आए और सामान लिया, जिसमें पैसे को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। एक बाइक पर सवार थे तीन बदमाश बीते रात करीब 10:00 बजे मालिक सहनी जब दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और तीनों दुकान के बाहर रुके। बाइक पर पीछे बैठे दो युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। एक गोली मालिक साहनी के दाएं पैर में लगी, जबकि बाकि गोलियां दुकान के काउंटर और फ्रिज में लगी है। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग दौड़े, तब तक सभी बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घायल के परिजन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। तीनों बदमाश गांव के ही निवासी घायल मालिक सहनी कहना है कि गोली मारने वाले बदमाशों की हमने पहचान कर ली है। तीनों बदमाश गांव के ही हैं। हमसे कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। दो दिन पहले पैसे को लेकर मेरे बेटे से विवाद हुआ था, इस वजह से गोली मारी गई है। फिलहाल चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। गोली मारने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। ——————— ये खबर भी पढ़िए… 15 घंटे पहले पिस्टल लाया था नित्यानंद का छोटा भांजा:पत्नी से कहा था-बड़े भाई को मार देता हूं, वो मुझे मार देगा, तो पछताओगी​​​​​​​ ​​​​​​​भागलपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की बहन हिना देवी के घर आपसी विवाद में गोलीबारी हुई, एक भांजे की हत्या हो गई। हत्या का आरोपी नित्यानंद राय का दूसरा भांजा है। यानी गोलीबारी दो सगे भाइयों में गोलीबारी हुई, जिसमें छोटे भाई विश्वजीत उर्फ विकल की मौत हो गई। बड़ा भाई जयजीत घायल है, जिसे पटना रेफर किया गया है।शुक्रवार को नवगछिया के महादेवपुर घाट पर विकल का अंतिम संस्कार हुआ है। मामले की जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *