नप कार्यालय का पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया घेराव

भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए नगर के महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। पिंकी मोदक के नेतृत्व में विरथा सतपति, शुनिला सुतार, लीला रजक, लिली साहू, गीतांजलि षाड़ंगी, संताना मोदक, सारथी नायक व अन्य महिलाओं द्वारा शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे के आसपास नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर जोरदार तरीके से अपनी मांगों को रखा। महिलाओं द्वारा एक ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी को भी सौंपा गया है, जिसमें कहा गया है कि नगर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पेयजल के लिए तरस रहे हैं। गर्मी के आते ही विभाग के लापरवाही से लोगों को इस तरह की परेशानी हो रही है। कार्यपालिका अधिकारी द्वारा महिलाओं को आश्वासन दी गई कि जल्द ही नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *