निरक्षरों के लिए 23 को होगी साक्षरता परीक्षा

मेदिनीनगर | जिले भर की मस्जिदों में शुक्रवार को तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। रमजान उल मुबारक के महीने में रोजा रखने के साथ अल्लाह की इबादत में मुस्लिम समुदाय अकीदत के साथ मशगूल है। रोजेदार विभिन्न मस्जिदों में विशेष तरावीह में शामिल हुए। पांच वक्त की नमाज में भी रमजान के मौके पर मस्जिदें रोजेदार नमाजियों से भरी रह रही है। बारियातू | समग्र शिक्षा अभियान के तहत 23 मार्च को निरक्षरों के लिए साक्षरता परीक्षा होगी। बीपीओ बीरेंद्र भगत और सीआरपी प्रकाश कुमार ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 18 वर्ष से ऊपर के निरक्षर इसमें शामिल हो सकते हैं। आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रखंड के 40 मध्य विद्यालयों में परीक्षा आयोजित होगी। पाटन| राधा साहू इंटरनेशनल स्कूल कुंवरबांध में नए सत्र के लिए कक्षा शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल खुलने से बच्चों को सहूलियत होगी। पहले बच्चों को पढ़ने के लिए 25 किलोमीटर दूर भेजना पड़ता था। इस संबंध में स्कूल के निदेशक सह बीएस इंटर कॉलेज के प्राचार्य निखिल गुप्ता ने बताया कि अब गांव के बच्चे भी कम खर्च में सीबीएसई पैटर्न आधारित शिक्षा ले सकेंगे। गढ़वा | सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान मे सदर अस्पताल गढ़वा के ब्लड बैंक में गुरुवार की रात्रि 8 बजे एक यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि पीड़ित बुजुर्ग महिला के परिजनों द्वारा यह सूचना मिली कि सदर अस्पताल गढ़वा मे इलाजरत गढ़वा शहर की टंडवा मोहल्ला निवासी महिला शांति कुंवर को बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *