कांडी के रपुरा उवि में शिक्षक नहीं, अभिभावकों ने की नियुक्ति की मांग

भास्कर न्यूज | गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में जनता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। जनता दरबार में राशन, पेंशन, आवास, भूमि सीमांकन, नामांतरण, मजदूरी बकाया भुगतान, मुआवजा, रोजगार/नौकरी देने आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई। कांडी प्रखंड के रपुरा माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने आवेदन देकर विद्यालय में शिक्षक नहीं होने की शिकायत किया है। अभिभावकों ने बताया कि उक्त विद्यालय में एक भी शिक्षक नहीं है जिसके कारण बच्चों के पठन-पाठन कार्य बाधित हैं और बच्चों का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने बच्चों के भविष्य को देखते हुए आठवीं कक्षा से दसवीं कक्षा तक के सभी विषयों के शिक्षक को नियुक्त करने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *