घर में दात लेकर घुसा लुटेरा, 65 साल की बुजुर्ग का हाथ काटा, हमलावर गिरफ्तार

प्रवीण पर्व| जालंधर सिटी के सबसे पॉश इलाकों में से एक श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में शुक्रवार दोपहर 12:20 बजे मकान नंबर 262 में दात लेकर लुटेरा घुस आया। घर की महिलाओं ने जब उसे देखा तो चीख-पुकार मच गई। महिलाएं मकान के अंदर से बाहर गेट की तरफ भागीं। लुटेरे ने महिला को पीछे से पकड़ा। गेट के साथ खड़ा करके हाथ पर दात मार दिया, जिससे 65 साल की नीलम गुप्ता के हाथ पर गंभीर चोट आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने लम्मा पिंड निवासी राजन को इस मामले में अरेस्ट किया है। रामामंडी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद कॉलोनी में दशहत का मौत है। यहां नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर प्रमुख 6 कॉलोनियां बनी हैं। यहां की अलग-अलग रेजीडेंट्स बॉडी के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *