विशेष बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता 27 को : शर्मा

अमृतसर | समाजसेवी संस्था “मान ध्यान ते’ सोशल वेलफेयर सोसायटी ने यूथ सर्विसेज क्लब कोट खालसा के सहयोग से विशेष बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की पहल की है। संस्था के प्रधान गुरिंदर सिंह मट्टू ने बाल कल्याण समिति के चेयरमैन एमके शर्मा को “जिला विशेष खेल’ का निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि यह जिले की पहली गैर सरकारी संस्था है, जो विशेष बच्चों के लिए खेलों का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता 27 मार्च को सुबह 9 बजे प्रभाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल छेहर्टा में होगी। इन खेलों में विशेष बच्चों के लिए अंडर-11 में 25 मीटर दौड़ और 25 मीटर पैदल चाल, अंडर-15 में 50 मीटर दौड़ और 50 मीटर पैदल चाल, अंडर-21 में 50 मीटर दौड़ और 50 मीटर पैदल चाल की प्रतियोगिताएं होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *