डॉक्टर ने अपने निवास पर खुद को आग लगा ली। आग लगने से डॉक्टर के गर्दन के ऊपर और कमर से नीचे का हिस्सा झुलसा हैं। जिसे गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए ग्वालियर ले गए हैं। डॉक्टर धौलपुर जिले के सैंपऊ अस्पताल पर तैनात था। सैंपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. दिनेश नरूका लंबे समय से तैनात है। गुरुवार सुबह डॉक्टर के खुद पर डीजल डालकर आग लगा दिए जाने की सूचना मिली थी। जिसे सैंपऊ अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर दिनेश नरूका को परिजन इलाज के लिए प्राइवेट एम्बुलेंस से ग्वालियर ले गए। डॉक्टर के कमर से नीचे और गर्दन से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से झुलसा होने की वजह से उन्हें रेफर किया गया हैं। प्राथमिक तौर पर मामला गृह क्लेश से जुड़ा हुआ नजर आ रहा हैं। जानकारी में सामने आया है कि डॉक्टर दिनेश नरूका का रात से ही पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके बाद उनकी पत्नी रात भर डॉक्टर को मनाती रही। सुबह के पहर डॉक्टर ने खुद के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। जिस आग को बुझाने के चक्कर में उनकी पत्नी के भी हाथ झुलसने की बात सामने आ रही है।


