कुकदा-गोधना पहुंच मार्ग का ​किया गया समतलीकरण

गोधना| कुकदा-गोधना पहुंच मार्ग गड्ढों से भरा हुआ था। जिसके कारण राहगीर परेशान थे। ग्रामवासियों द्वारा श्रमदान कर रास्ते का समतलीकरण किया है। सरपंच अजय साहू एवं पंचों के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से सड़क की मरम्मत करवाई गई है। इसके अलावा चंडी मंदिर के आसपास के क्षेत्र को भी समतल किया गया। जिससे वहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिले और रास्ता सुगम हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *