केन्द्र सरकार की योजनाओं के लिए महा अभियान:राजसमंद जिला प्रशासन ने पीएम जीवन ज्योति और पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए महा अभियान शुरू किया

राजसमंद में जिला प्रशासन की ओर केन्द्र सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने के लिए महा अभियान की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन की ओर से पीएम जीवन ज्योति और पीएम सुरक्षा बीमा योजना से आमजन को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए महा अभियान शुरू किया। कलक्टर बाल मुकुंद असावा के अनुसार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना भारत सरकार द्वारा लागू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत मात्र 436 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख का जीवन बीमा किया जाता है। यह योजना 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी बचत खाता धारकों के लिए लागू है। प्रीमियम की राशि खाता धारकों के बैंक खाते से ऑटो डेबिट के माध्यम से काटी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू की गई महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य आम जनता को सस्ते और सुलभ दुर्घटना बीमा प्रदान करना है। इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष आयु के सभी भारतीय नागरिक ₹20 के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा प्राप्त कर सकते हैं। आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रूपए का कवर दिया जाता है। योजना का प्रीमियम लाभार्थी के बैंक खाते से ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से काटा जाता है।महा अभियान के तहत प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी पात्र नागरिकों को इस योजना का लाभ मिल सके। खास तौर पर उन वंचित और जरूरतमंद लोगों को जो अभी तक इस योजना का हिस्सा नहीं बने हैं। जिला प्रशासन के प्रयासों के तहत विभिन्न विभागों जैसे कृषि, राजीविका, पंचायती राज और राजस्व विभाग को सक्रिय रूप से शामिल किया गया है।आने वाले दिनों में विशेष शिविरों के माध्यम से इन दोनों योजनाओं में लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही कलक्टर शीघ्र ही विभागों की वीसी लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *