सीएम के खिलाफ पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्तार:जाति विशेष को कर रहा था टारगेट, बीजेपी कार्यकर्ता ने करवाई FIR

भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने सीएम और एक जाति विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने लगातार सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। युवक के खिलाफ एक बीजेपी कार्यकर्ता ने FIR दर्ज करवाई थी। जिसके बाद कल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। लाखन सिंह निवासी जघीना थाना उद्योग नगर ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया की THE SOCIETY OF WARRIORS @Unityjat नाम से सोशल मीडिया अकाउंट है। जिसे अरविंद फौजदार नाम का युवक चलाता है। इस अकाउंट द्वारा एक जाति विशेष के खिलाफ लगातार पोस्ट की जा रही है। इस अकाउंट से हुई पोस्ट में सीएम को लेकर भी लगातार टारगेट किया जा रहा है। अरविंद फौजदार द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वाला युवक अरविंद फौजदार ऐसी पोस्ट से एक जाति विशेष में आक्रोश पैदा करना चाहता है। वह झूठे आरोप लगाकर एक जाति विशेष को अपमानित कर रहा है। जिससे लोक शांति भंग हो रही है। इन पोस्ट से दो जातियों के बीच वैमनस्य फ़ैल रहा है। इस युवक द्वारा सीएम के फोटो के छेड़छाड़ कर उसे टैग करते हुए पोस्ट डाली है। ऐसी पोस्ट से सीएम भजन लाल शर्मा की ख्याति की हानि हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *