पंजाब में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला:ऑटो से फेंका हैंड ग्रेनेड, पाकिस्तान बॉर्डर से सटा इलाका, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने जिम्मेदारी ली

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड हमला किया गया। यह धमाका कलानौर कस्बे की बख्शीवाल चौकी पर हुआ। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक ग्रेनेड एक ऑटो से फेंका गया था। पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है।

पंजाब में 26 दिन में यह 6वां हमला है। जिसमें खालिस्तानी समर्थक आतंकी संगठन 5 धमाके करने में सफल रहे, जबकि पुलिस 1 बम बरामद करने में सफल रही, जिसे अजनाला थाने से बरामद किया गया। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की सोशल मीडिया पोस्ट… हम इस खबर को अपडेट कर रहे है..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *