जयनंदन पाण्डेय
हुसैनाबाद हुसैनाबाद नगर पंचायत के मुख्य छठ पोखरा का करोड़ों रुपए खर्च कर सुंदरीकरण तो किया गया, किंतु वह बेकार साबित हो रहा है। दिसंबर माह में ही छठ पोखरा में पानी पूर्ण रूप से सूख गया है। छठ पोखरा में पानी सूख जाने के कारण आसपास के भी लेयर पूर्ण रूप से नीचे चला गया है। इससे लोगों के घर में लगे चापाकल पूर्ण रूप से हांफने लगता है। इस संबंध में जब आसपास के लोगों ने बताया कि यह स्थिति लगातार कई वर्षों से चल रही है। कई बार नगर पंचायत द्वारा छठ पोखरा का सुंदरीकरण करोड़ से अधिक की लागत से कराई गई है। जिससे लोगों में तो सुंदरीकरण के नाम पर हर्ष हुआ, किंतु पोखरा में पानी नहीं होने के कारण लोगों का मनोबल टूट सा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हुसैनाबाद मुख्य छठ पोखरा नगर पंचायत के विकास में एक अपने आप में विकास का लकीर खींचा है। छठ पोखरा के चारों तरफ से घाट निर्माण के साथ-साथ लाइट की भी व्यवस्था की गई है। लोगों ने कहा कि यह छठ पोखरा सदियों से स्थानीय व्यवसायी द्वारा निर्माण कराया गया था। जहां भगवान भास्कर का विशाल मंदिर बना हुआ है। इस छठ पोखरा पर वर्ष में दो बार चैत्य व कार्तिक माह में छठ पूजा किया जाता है। किंतु पोखरा में पानी भरने के लिए पानी टंकी से या उत्तर कोयल मुख्य नहर से पोखरा में पानी भरने का कार्य किया जाता है। छठ पूजा खत्म होते ही पोखरा का पानी पूर्ण रूप से सूख जाता है। छठ पोखरा के नजदीक बसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी ने बताया कि पहले इस पोखर में सालों भर पानी रहता था। किंतु सुंदरीकरण के बाद से प्रत्येक वर्ष दिसंबर जनवरी में ही छठपोखरा सूख जाता है। जिससे आसपास क्षेत्र में बसे लोगों का चापानल भी पूर्ण रूप से बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा छठ पोखरा में परमानेंट पानी की व्यवस्था कर दी जाए तो क्षेत्र में जल संकट पूर्ण रूप से दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पोखरा पर डीप बोरी के माध्यम से पोखरा में पानी भरा जा सकता है। जिससे पोखरा का पानी भी शुद्ध हो जाता साथी ही आसपास के घरों को पानी का लेयर मिल जाने से चापानल भी चालू हो जाता। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे नगर विकास विभाग के मंत्री से मिलकर संज्ञान में देंगे। सूखा पड़ा हुसैनाबाद का मुख्य छठ पोखरा।