किन्नौर के गांव में मकान में लगी आग:सामान जलकर राख, दो अन्य घरों को आंशिक क्षति; पीड़ित बोला- 15 लाख का नुकसान

किन्नौर के आकपा में मकान में आग लग गई। जिससे सामान जलने के कारण करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हो गया। स्थानीय लोग और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटना बीते कल की है। पीड़ित गोविंद सिंह ने बताया कि 6 कमरों वाले पुराने मकान में अग ली है। मकान के साथ लगते दो अन्य मकानों को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए पानी की भारी कमी देखी गई। आगजनी घटना अगर रात में हुई होती, तो आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो सकता था। जांच करने मौके पर पहुंचे अधिकारी इसके बाद सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में करीब 15 लाख का नुकसान होने की बात सामने आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *