अलवर के मिनी सचिवालय में गुरुवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में खैरथल कलेक्ट्रेट ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी सहित काफी लोग परिवेदना लेकर आए। एक-एक कर सबकी परिवेदना को सुना गया। अलवर के रैणी के भूलेरी गांव से परिवादी रोहिताश मीणा ने बताया कि वह खैरथल कलेक्टर ऑफिस में LDC के पद पर कार्यरत है। पिछले 3 वर्ष से गांव के कुछ लोगों ने राजस्व आम रास्ते पर 12 फीट अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण घर इमरजेंसी होने पर एंबुलेंस तक नहीं ले जा सकते हैं। लकड़ी के पिल्लर गाड़ कर तारबंदी कर दी। जिसकी शिकायत सम्बंधित अधिकारियों कई बार कर चुके हैं। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। यहां SDM व सम्बंधित थाने को भी सूचना दी है। हम घर से सिर्फ पैदल व दोपहिया वाहन पर ही जा सकते हैं। इमरजेंसी में एम्बुलेंस तक नहीं लेकर जा सकते हैं। अलवर कलेक्टर को डाक व मेल के माध्यम से शिकायत की है। 10वीं बार शिकायत लेकर आया
दीपक कुमार ने बताया कि अलवर शहर में प्रतापबन्ध श्मशान घाट के रास्ते व चार दिवारी को दुरुस्त करने के लिए 10वीं बार आया हूं। यहां आने पर चारदीवारी को ऊंचा कराने और रोड को सही कराने का आश्वासन मिलता है। लेकिन समाधान नहीं होता है। श्मशान जाने वाला रास्ता टूटा हुआ ह। पहले श्मशान में कई बार तांत्रिक विद्या करने की सामग्री मिल चुकी है। इस कारण आमजन में डर रहता है। यहां लाइट व चारदीवारी तक नहीं है।


