एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट:जमीनी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल

धौलपुर के बसई नवाब कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट कर दी। जिस मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल भोजा (40) पुत्र रोशन ने बताया कि उसका ताऊ नारायण उसके हिस्से की खेत की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जिसको लेकर बुधवार शाम को नारायण पक्ष के लोगों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के बाद रात के वक्त नारायण पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिस हमले में घायल भोजा और उसकी पत्नी लोहरा (35) के साथ बेटे गौरव (15) को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल ने बताया कि झगड़े के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद घायलों की चीख पुकार स्थानीय लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है। जिस सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *