झामुमो को इतना मजबूत करें कि अगली बार 44 सीटें जीतकर अकेले सरकार बना सकें: हेमंत

विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत से उत्साहित झामुमो ने अब और आगे जाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सीएम हाउस में बुधवार को हुई पार्टी की विस्तारित बैठक सह आभार सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी के विजन और मूलमंत्र को रेखांकित किया। उन्होंने ऐतिहासिक जीत के लिए बूथ से लेकर शीर्ष स्तर के नेताओं-कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार टेंपरेरी होती है, जो आती-जाती रहती है। जबकि, संगठन परमानेंट होता है। संगठन मजबूत था, तभी हम इस बार 34 सीटें जीत पाए हैं। अगली बार हम 44 सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाएंगे। इस बार की जीत से हमने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। इसलिए, अब हम झारखंड से बाहर भी संगठन का विस्तार करेंगे। बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में संगठन की जड़े मजबूत करेंगे, ताकि झामुमो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को विस्तार दे सके। ओडिशा, बिहार, बंगाल व छत्तीसगढ़ में होगा संगठन का विस्तार, ताकि राष्ट्रीय पार्टी बन सके झामुमो पार्टी महिलाओं को देगी विशेष भागीदारी हेमंत सोरेन ने पार्टी की जीत में महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए उनके प्रति विशेष आभार जताया। कहा- महिलाओं के अपार समर्थन और प्रेम की वजह से ही पार्टी को मजबूती मिली है। आनेवाले दिनों में हमें पंचायत से लेकर विधानसभा तक के चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी। इन्हें विशेष महत्व देना होगा। उन्होंने कल्पना सोरेन के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया। कहा- लोकसभा चुनाव के दौरान मैं जेल में था। उस विपरीत परिस्थिति में कल्पना सोरेन ने पार्टी और प्रचार की कमान संभाली और इंडिया गठबंधन को बेहतर परिणाम िदया। हालांकि, मैं जेल नहीं गया तो एनडीए को 5 और इंडिया गठबंधन को 8 सीटें मिली होतीं। संगठन मजबूत था, तभी हम भाजपा को पछाड़ सके… हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा राजनीतिक प्रतिस्पर्धी (भाजपा) आर्थिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से हमसे आगे है। लेकिन, बेहतर सांगठनिक क्षमता और मजबूती के ही कारण हमें विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है। इसलिए, हमें संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *