पड़ोसी की छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने की खुदकुशी:जबरन हाथ पकड़ा, 5 महीने से कर रहा था परेशान; जहर खाकर दी जान

अशोकनगर में एक किशोरी ने पड़ोस के रहने वाले युवक की छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली। युवक उसे 5 महीने से लगातार परेशान कर रहा था। बुधवार शाम उसने किशोरी का जबरदस्ती हाथ पकड़ा इसके बाद उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला मोहरी तारई गांव का है। पुलिस ने मुताबिक बुधवार रात करीब 9 बजे किशोरी ने घर पर रखा सल्फास खा लिया। इसके बाद किशोरी के माता-पिता उसे अस्पताल ले गए। जहां देर रात करीब 2 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया है। 5-6 महीने से लगातार परेशान कर रहा था इस दौरान किशोरी के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला अंकित नाम का युवक पिछले 5-6 महीने से उसे परेशान कर रहा था। इसके बारे में किशोरी ने घर पर कभी नहीं बताया था। बुधवार शाम उसने जबरन किशोरी का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां को पड़ोसी के बारे में बताया और जहर खा लिया। जहर खाने का पता चला तो युवक किशोरी के घर पहुंचा जब युवक को किशोरी के जहर खाने का पता चला, तो वह उसके घर पहुंच गया। इस दौरान जब युवक से किशोरी को परेशान को लेकर पूछा गया, तो वह किशोरी को अपनी बहन जैसा बताने लगा। इसके बाद किशोरी की मौत की खबर लगने पर युवक फरार हो गया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *