साहिबगंज में जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या:आरोपियों ने तीन बेटे और पत्नी को भी किया जख्मी, तीन गिरफ्तार

साहिबगंज में गुरुवार को जमीन विवाद में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। वहीं, मृतक के पुत्र और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा पश्चिम टोला की है। मृतक की पहचान भूपनारायण रजक के रूप में की गई है। जबकि घायल में तीन बेटे व उनकी पत्नी कविता शामिल हैं। दो बेटे की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। हत्या का आरोप सौतेले भाइयों पर लगा है। बीते बुधवार को खेत में पटवन को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर घटना को अंजाम देने की बात कही रही है। इधर, मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा किया। इनपुट के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *