रांची | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को किसानों से राज्य सरकार द्वारा वादा के अनुरूप धान की खरीद नहीं किए जाने पर निशाना साधा। कहा- सत्ताधारी गठबंधन फिर से अपने पुराने चाल-चरित्र का ही अनुसरण कर रही है। मरांडी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने किसानों से वादा किया था कि धान की खरीदी 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर की जाएगी। लेकिन चुनावी वादों पर अमल न होने से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि चुनावी वादों के अनुरूप किसानों से 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी करें।