अंबिकापुर नगर निगम के 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित:निकाय चुनाव के लिए अंबिकापुर नगर निगम सहित दो नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण

नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को अंबिकापुर कलेक्ट्रेट सभागार में वार्डों का आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। सरगुजा कलेक्टर विलास भास्कर एवं नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप की मौजूदगी में अंबिकापुर नगर निगम सहित नगर पंचायत लखनपुर और नगर पंचायत सीतापुर के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। अंबिकापुर नगर निगम में जनसंख्या के अनुसार दो वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें एक वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 10 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, जिसमें तीन वार्ड अजजा महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसमें चार वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। 24 वार्ड अनारक्षित हैं, जिनमें से आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अंबिकापुर नगर निगम का वार्डवार आरक्षण बदल जाएंगे समीकरण
अंबिकापुर नगर निगम के वार्डों का परिसीमन नए सिरे से किया गया है, जिसमें वार्डों की सीमाएं एवं आरक्षण की स्थिति दोनों बदल गई है। इसे लेकर कांग्रेस पार्षदों ने हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई थी, हालांकि याचिका खारिज हो गई। नए परिसीमन के बाद वार्डों के आरक्षण की स्थिति बदल गई है। वहीं महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित हो जाने से कई पार्षदों को अपने लिए नया वार्ड खोजना पड़ेगा या फिर बैठना पड़ेगा। आरक्षण में जिन प्रमुख पार्षदों के वार्ड प्रभावित हुए हैं उनमें लोक निर्माण के प्रभारी शफी अहमद, सभापति अजय अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन शुक्ला, पार्षद विकास वर्मा, अजय सिंह, मनोज कंसारी के वार्ड आरक्षित हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *