कोरबा में दल से भटककर शहरी क्षेत्र में पहुंचा हाथी:भीड़ के शोर-शराबे से हुआ आक्रोशित, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

कोरबा वन मंडल अंतर्गत के आने वाले करतला वन परिक्षेत्र इलाके में पिछले कई दिनों से हाथियों के एक समूह की मौजूदगी बनी हुई है। इनमें से एक हाथी अपने दल से अलग हो गया है, इसके पैर में चोट है। ये हाथी पीडिया गांव और करतला के आसपास भटक रहा है। हाल ही में इसे करतला के शासकीय महाविद्यालय भवन के आसपास देखा गया। यहां भड़क कर इस हाथी ने एक बाइक को गिरा दिया। इसके बाद लोग इस हाथी को शोर मचाकर खदेड़ते हुए नजर आए। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को वहां से भगाने के लिए लगातार कवायद करते दिखे। साथ ही सायरन बजाकर हाथी का ध्यान भी भटकाया। स्थानीय लोगों की माने तो घायल हाथी पिछले कई दिनों से आसपास जंगल में विचरण कर रहा है। जिसके चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, वहीं बच्चे स्कूल जाने में डर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *