बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत:मौके पर मौजूद लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया; इलाज के दौरान तोड़ा दम

भीलवाड़ा के मंगरोप थाना इलाके के कुमरिया चौराहे पर बुधवार शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे का इलाज जारी है। मंगरोप थाना इंचार्ज डॉ.विवेक हरसाना ने बताया- भीलवाड़ा की और से आ रहे मंगरोप निवासी योगेन्द्र सिंह (56) पुत्र उम्मेदसिंह व सामने से आ रहे मंगरोप निवासी लोकेश कुमार (27)पुत्र सुरेश चंद्र खटीक दोनों की बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों को गम्भीर चोटें आईं। मौके पर लोग जुट गए। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। बुधवार देर रात योगेन्द्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि लोकेश का इलाज चल रहा है। आज मंगरोप थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *