राज्य के सभी विवि में वीसी नियुक्ति नियमावली में संशोधन हो: बंधु तिर्की

रांची | कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने सीएम को पत्र लिखकर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति नहीं किए जाने पर पठन-पाठन प्रभावित होने की शिकायत की है। कहा है कि इससे विश्वविद्यालयों का प्रशासनिक और प्रबंधन तंत्र भी प्रभावित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में झारखंड विश्वविद्यालय सेवा नियमावली में संशोधन करने की जरूरत है। तिर्की ने कहा है कि ऐसा प्रावधान किया जाए, ताकि सभी विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति जल्द से जल्द की जा सके। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में कोई कठिनाई न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *