डिंडौरी के बिजौरी गांव में किसानों की चौपाल आयोजित:समस्याओं पर हुई चर्चा, समाधान न होने पर धरने की घोषणा

डिंडोरी में गुरुवार को भारतीय किसान संघ ने बिजौरी गांव में किसानों की चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। किसानों ने बांधों से निकलने वाली नहरों और एनीकट से सिंचाई के लिए पानी न मिलने की समस्या उठाई। जल संसाधन विभाग द्वारा समस्या का समाधान न किए जाने पर 30 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करने पर सहमति बनी। नहरों की मरम्मत पर करोड़ों खर्च, फिर भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि जल संसाधन विभाग ने बिलगढ़ा बांध मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत नहरों के माध्यम से 43 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन, मुश्किल से 23 गांवों तक ही पानी पहुंच रहा है। नहरों में सीपेज हो रहा है, जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। मेंटेनेंस के नाम पर विभाग ने लाखों रुपए खर्च किए हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। तालाब और बांध के उपयोग पर चर्चा किसानों ने बताया कि बिजौरी गांव में एक तालाब और बांध भी है। अगर इनके किनारे बिजली के पोल लग जाएं, तो किसान मोटर लगाकर सिंचाई कर सकते हैं। इसलिए अब 30 दिसंबर को हजारों की संख्या में जनपद मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। चौपाल में निर्मल साहू, टेकचंद साहू, प्रमोद कुमार मौर्य, यतेन्द्र साहू, संत कुमार झरिया, कलिका प्रसाद झरिया, नंद किशोर झरिया सहित कई किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *