जबलपुर में हत्या कर भागी महिला, सतना जीआरपी ने पकड़ा:पति से अफेयर के संदेह में चाकू मारकर ली थी पड़ोसन की जान

जबलपुर में अपनी पड़ोसन की हत्या कर फरार हुई एक महिला को सतना जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। वह महानगरी एक्सप्रेस पर सवार होकर भागने की कोशिश में थी। सतना जीआरपी ने बुधवार की रात सतना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। महिला मुंबई से चलकर वाराणसी की ओर जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस पर सवार थी। जीआरपी ने बताया कि जबलपुर के माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रोफेसर्स कॉलोनी में बुधवार की दोपहर चाकू मार कर एक महिला की हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य महिला भी इस घटना में जख्मी हुई थी। पकड़ी गई महिला शिखा मिश्रा पति बृजेश ने घर में घुसकर महिला और उसकी सहेली पर चाकू से दनादन वार किए थे, जिससे एक महिला की मौत हो गई थी। उसे शक था कि उसके पति का महिला के साथ अफेयर है। मंगलवार की रात भी वह महिला के घर गई थी। बुधवार की दोपहर शिखा बातचीत करने के बहाने फिर वहां पहुंची थी और चाकू से हमला कर महिला की हत्या कर दी थी। सतना जीआरपी ने पकड़ा वारदात के बाद वह जबलपुर से भाग निकली थी। इसकी सूचना सतना जीआरपी और आरपीएफ को भी मिली थी। सतना जीआरपी ने जबलपुर से आने वाली ट्रेनों में सर्चिंग की। इसी दौरान महानगरी एक्सप्रेस में शिखा छिपी बैठी मिली । वह वाराणसी भागने की फिराक में थी। सतना जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया और जबलपुर पुलिस को सूचना दे दी। युवती को मारने दो चाकू लेकर पहुंची थी महिला:जबलपुर में पति से अफेयर का कन्फ्यूजन दूर करने बुलाया था; बातचीत के दौरान हमला किया जबलपुर में 26 साल की युवती का मर्डर पहले से प्लान था। हमले में घायल युवती की दोस्त का कहना है कि पूरी प्लानिंग बनाकर हत्या की गई है… पूरी खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *