बालोद| देवांगन समाज ब्लॉक स्तरीय बालोद का वार्षिक अधिवेशन 23 मार्च को मां परमेश्वरी भवन आमापारा में होगा। इस मौके पर होली मिलन समारोह भी रखा गया है। अधिवेशन में समाज का आय-व्यय और वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दीपक देवांगन होंगे। पूर्व अध्यक्ष केदार देवांगन समेत समाज के पदाधिकारी और स्वजातीयजन भी शामिल होंगे।


