अंबेडकरवादियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका:अंबेडकर पर टिप्पणी का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की

लोकसभा में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी का आगर मालवा में भी विरोध देखने को मिला। गुरुवार दोपहर 1:50 बजे छावनी में अंबेडकर वादियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। यहां अंबेडकरवादी प्रदर्शनकरियों ने जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल छावनी चौराहे पर जमा हो गया था, लेकिन प्रदर्शन कारियों ने पुलिस को चकमा देते हुए छावनी चौराहे के पास ही अचानक से पहुंचकर पुतला दहन कर दिया। इसके बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची और जलते हुए पुतले पर पानी डाला। प्रदर्शनकारी राहुल मेघवाल ने बताया कि अमित शाह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर जो टिप्पणी की वह निंदनीय है। अमित शाह को देश से माफी मांगना चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *