वीमेंस हॉकी : ओडिशा, मिजोरम, एमपी व हरियाणा की टीम जीती

रांची | रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही नेशनल वीमेंस हॉकी लीग के चौथे दिन ओडिशा, हरियाणा, मिजोरम और मध्यप्रदेश ने अपनी-अपनी जीत दर्ज की। इसी के साथ प्वाइंट टेबल में हॉकी हरियाणा पहले स्थान पर, मिजोरम दूसरे स्थान पर, ओड़िशा तीसरे, मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर है। झारखंड की टीम पांचवें, मणिपुर छठेंं स्थान पर, बंगाल सातवें और महाराष्ट्र की टीम आठवें स्थान पर है। ओडिशा ने मणिपुर को 5-1 से हराया ओडिशा की ओर से सुरेखा बहाला ने 38वें, 40वें और 42वें मिनट में लगातार तीन गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। वहीं, शिबानी लुगुन और दीपिका बरवा ने भी एक-एक गोल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *