देवास में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा:पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़ा

देवास में ठंड से लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंच गया था लेकिन मौसम और हवा के बदलने से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके कारण कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर है। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर महीने के आखिर में एक बार फिर से ठंड का दौर लौटेगा। मौसम जानकारों के मुताबिक इस हफ्ते मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी लेकिन अगले सप्ताह फिर से ठंड जोर पकड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *