बिलासपुर में नहीं थम रहा धर्मांतरण…फिर मचा बवाल:एक सप्ताह में तीसरा केस, गांव में पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन; 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण का मामला नहीं थम रहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर 3 केस सामने आए हैं। हिंदूवादी संगठनों के बवाल बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए केस दर्ज किया है। यहां धर्म और प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का आरोप है। मस्तूरी थाना क्षेत्र से 4 आरोपियों और राजेन्द्र नगर मामले में 3 लोगों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मस्तूरी मामले में गो रक्षक दल के जिला प्रमुख पुर्णेंदू कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम लावर भोथीडीह में रवि कुमार केंवट के घर पर ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। इसकी सूचना पर वे हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के साथ शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे रवि के घर पहुंचे। घर में 20-25 लोग मौजूद थे वहां पर करीब 20-25 लोग मौजूद थे। लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। आयोजन में हिंदू धर्म के लोगों को बुलाया गया था। हिंदू धर्म के लोगों को बाइबिल देकर मतांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। साथ ही उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। संगठन से जुड़े लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, 4 के खिलाफ केस दर्ज खबर मिलते ही मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ के बाद 4 लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। थाने में पुर्णेंदू ने धर्मांतरण कराने की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। मुंगेली जिले के सरगांव निवासी खोजदास मिरी, खजुरी नवागांव निवासी रवि केंवट, प्रेमदास मिरी और बिल्हा के संतोष खूंटे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। राजेंद्र नगर में भी प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण 2 दिन पहले टिकरापारा में रहने वाली प्रभा तिवारी ने प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए उकसाने की शिकायत की है। महिला ने बताया कि निजी कारणों से परेशान लोगों को प्रार्थना के नाम पर राजेंद्र नगर चौक स्थित मकान में बुलाया जाता है। यहां पर जियाज डेनियल, आशीर्वाद बघेल और सुहास लोगों को दूसरे धर्मों के प्रति भड़काते हैं। साथ ही ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाते हैं। एक-दो बार से ज्यादा आने के बाद उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके लिए प्रलोभन भी दिया जाता है। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को हिंदू संगठन से जुड़े लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण करने का विरोध किया। इधर हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाईश दी। साथ ही मामले की शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया था। इसके बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। धर्मांतरण को लेकर बवाल, झड़प करने वाले TI निलंबित पिछले सप्ताह कोनी क्षेत्र के रमतला में धर्मांतरण को लेकर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जमकर बवाल मचाया था। इस दौरान तत्कालीन थानेदार नवीन देवांगन पर हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। हालांकि, शिकायत पर पुलिस ने प्रार्थना सभा को रोक दिया। हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया था कि गांव में पिछले 3 साल से धर्मांतरण का खेल चल रहा है, जिसमें प्रार्थना सभा लेकर हिंदुओं को बुलाया जाता है और धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जाता है। मामला सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने कोनी टीआई नवीन देवांगन को निलंबित कर दिया है। …………………… ये खबर भी पढ़ें… धर्म परिवर्तन पर बवाल, चर्च में रोकी प्रार्थना सभा: हिंदू संगठन बोला- बहला-फुसलाकर करवा रहे आदिवासियों का धर्मांतरण; पुलिस ने शांत कराया मामला छत्तीसगढ़ में फिर धर्मांतरण को लेकर हंगामा हुआ है। हंगामा इतना बढ़ा कि, 2 चर्चों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों को बीच में ही रोकना पड़ा। मेनोनाइट चर्च में कलीसिया स्थापना सभा और इंडियन क्रिश्चियन मिनिस्ट्री चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। मामला मोहला इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *