घासीदास जयंती पर निकली शोभायात्रा, पंथी नृत्य किया:गोपाल नगर भोपाल में हुआ समापन, पूजा-आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम

शहर में बुधवार को गुरु घासीदास जयंती अनेक स्थानों पर विभिन्न आयोजनों के बीच मनाई गई। अध्यक्ष किशन बंजारे की अगुवाई में चल समारोह निकाला गया, जिसका समापन गोपाल नगर, खजूरी रोड में हुआ। समारोह में पूजा-आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इसके बाद पंथी नृत्य किया गया। भोपाल के गोपाल नगर में स्थित गुरु घासीदास गुरुद्वारा में गुरु घासीदास बाबा का 268 वां जयंती महोत्सव मनाया गया, जिसमें गुरु घासीदास बाबा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया ओर उनके जीवन की कई घटनाओं को उपस्थित लोगों को बताया गया। इस अवसर पर सतनामी समाज के मीडिया प्रभारी अमित खाण्डे ने बताया सुबह छ: बजे कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ कलामंच पिपलानी से सतनाम शोभायात्रा निकाली गई, जो गोपाल नगर स्थित गुरुद्वारा में समाप्त हुई । इसके बाद बालिकाओं ने पंथी नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन बंजारे ने की वहीं कार्यक्रम में मुख अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी उपस्थित हुए। इस मौके पर वार्ड क्रमांक 60 के पार्षद शक्ति राव ओर कई सामाजिक जन प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *