राजगढ़ में 25 साल की महिला से गैंगरेप:शादी का झांसा देकर भोपाल से बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने 25 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर भोपाल से बुलाया और सुनसान जगह ले जाकर अपने साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी मेहताब सिंह ने बताया कि पीड़िता शादीशुदा है। कुछ समय पहले पति से अलगाव होने पर वह भोपाल में जाकर रहने लगी थी। पीड़िता का कहना है कि नबी खां (निवासी गेहूंखेड़ी), भूरा खां (निवासी गीलाखेड़ी) को वह जानती है। उन्होंने मेरी मजबूरी का फायदा उठाकर दोस्त के साथ मिलकर गलत काम किया। शादी का झांसा देकर रची साजिश
उसने बताया कि आरोपी उसे 15 दिसंबर को शादी करवाने का झांसा देकर पहले पीलूखेड़ी बुलाया। पीलूखेड़ी पहुंची तो वे कब्रिस्तान के आगे सुनसान जगह लेकर गए। यहां एक कमरे में बंद कर दिया। यहां भूरा खां ने एक अन्य के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस दौरान नबी खां भी मौजूद रहा। सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
पीड़िता का कहना है कि वह मौका पाकर वहां से भागी और कुरावर थाने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी अभी फरार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *