असम NIT छात्रा का आरोप- प्रोफेसर ने जांघ छुई:पेट पर हाथ फेरा, अश्लील गाने दिखाए, स्टूडेंट को चेंबर में बुलाया था; गिरफ्तार

असम के सिलचर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी टीचर की पहचान कोटेश्वर राजू धेनुकोंडा के रूप में हुई है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत के मुताबिक, प्रोफेसर ने मुझे अपने पास बैठने के लिए कहा और मुझसे पूछा कि मुझे कम अंक क्यों मिले। उसने मेरा हाथ पकड़ना शुरू कर दिया और मेरी उंगलियों को छुआ। फिर उसने धीरे-धीरे मेरी जांघों को पकड़ लिया। छात्रा ने बताया कि फिर उसने मेरे सामने अपने कंप्यूटर में अश्लील गाने बजाए। मेरे पेट को छुआ और रगड़ा। मैं रोने लगी, लेकिन वह नहीं रुका। उसने मुझे कहा कि पैरों को फैलाकर बैठो। इसके बाद उसने पीछे से मेरी गर्दन पकड़ी। पीड़ित स्टूडेंट ने कहा कि मैं अपने दोस्त के फोन करने पर भाग निकली, जो प्रोफेसर के चेंबर के बाहर इंतजार कर रहा था। छात्रा की शिकायत की कॉपी… जिस चेंबर में घटना हुई, उसे सील किया गया
घटना 20 मार्च की है। आरोपी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर था। स्टूडेंट ने इंस्टीट्यूट को दी लिखित शिकायत में बताया कि प्रोफेसर ने उसे कम ग्रेड पर चर्चा करने के लिए अपने चेंबर में बुलाया था। कॉलेज के मुताबिक, जिस चेंबर में यह घटना हुई, उसे सील कर दिया गया है। पीड़ित को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वह सुरक्षित और सहज महसूस करे। मामले को जांच के लिए संस्थान की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) के पास भेज दिया गया है। आरोपी प्रोफेसर के विरोध में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन आरोपी प्रोफेसर ने पुलिस को गुमराह किया था
कछार के SP नुमल महत्ता ने कहा कि पुलिस जब आरोपी प्रोफेसर को पकड़ने गई तो उसने खुद को छिपाने की कोशिश की। प्रोफेसर ने क्वार्टर का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया, लेकिन हमने उनके मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया और शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे उन्हें अरेस्ट किया। प्रदर्शन की वजह से क्लास में कम स्टूडेंट आए
इस मामले में एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में रजिस्ट्रार आशिम राय ने कहा कि पीड़ित छात्रा को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वह सुरक्षित और सहज महसूस करे।’ राय ने यह भी कहा कि मामले को जांच के लिए संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) को भेज दिया गया है। इससे पहले दिन में NIT सिलचर के निदेशक दिलीप कुमार बैद्य ने मामले पर बैठक बुलाई थी। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि स्थिति अब सामान्य है। आज छात्रों की उपस्थिति कम थी, क्योंकि ज्यादातर छात्र सुबह 4 बजे तक विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। —————————————————– सेक्शुअल हैरेसमेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- महिला सहकर्मी को देखकर गाना सेक्शुअल हैरेसमेंट नहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, ‘वर्कप्लेस पर महिला सहकर्मी के बालों पर टिप्पणी करना या सॉन्ग गाना सेक्शुअल हैरेसमेंट नहीं है।’ जस्टिस संदीप मार्ने ​​​​​​ने कहा- भले ही याचिकाकर्ता पर लगे आरोपों को सही माना जाए, लेकिन इन आरोपों से सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *