जालंधर सिविल अस्पताल में कैंटीन संचालक सहित दो पर हमला:पीड़ित का आरोप-हफ्ता वसूली करने आए थे हमलावर, नहीं दिया तो तेजधार हथियारों से मारा

पंजाब के जालंधर में सिविल अस्पताल के पार्किंग ठेकेदार के करिंदे और कैनटीन संचालक पर 4 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हफ्ता वसूली के चक्कर में आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला किया है। घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आईं थी। जिसके सिविल अस्पताल जालंधर में ही भर्ती करवाया गया था। सिविल अस्पताल में कैनटीन चलाने वाले सागर ने बताया कि देर रात मैं अपना कैनटीन बंद कर वापस लौट रहा था। इस दौरान पार्किंग वाले युवक से कुछ लोग हफ्ता मांग रहे थे। जब उसने हफ्ता देने से मना किया तो इस दौरान आरोपियों ने रास्ता रोक कर उस पर हमला कर दिया। सागर बोला- हफ्ता मांगने से मना करने पर हमला किया सागर ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल के पास स्थित अली मोहल्ले का रहने वाला राहुल नाम का युवक उनसे हफ्ता मांगता था। राहुल के साथ अन्य कई युवक भी थे। सागर ने कहा- पार्किंग वाले युवक से आरोपी हफ्ता मांग रहे थे, उक्त युवक ने मालिक से बात करने को कहा। इस पर गुस्साए आरोपियों ने हमला कर दिया। सागर ने आगे बताया कि जब आरोपियों ने मारपीट शुरू की तो आसपास के लोग बचाने के लिए भी आए, मगर आरोपियों ने उन्हें भी धमका कर साइड कर दिया। मारपीट करने के लिए करीब 4 युवक थे। राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेज धार हथियारों से हमला किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *