ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण

ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण
अनूपपुर।
शासकीय कार्यालयों में 31 मार्च 2025 से ई-ऑफिस प्रणाली लागू किया जाना है। जिले में ई ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिला स्तर पर स्थित कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 05 मार्च से प्रारंभ है, जो 28 अप्रैल 2025 तक विभागवार संचालित होगा। ई-गवर्नेंस के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री आनंद मोहन मिश्रा एवं प्रशिक्षक नितिन कुमार तिवारी द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के तहत विभिन्न प्लेटफार्म के विभिन्न कार्यों तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस का परिचय व उपयोग, दस्तावेज तैयार करना व अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग व फाइल ट्रैकिंग, सुरक्षा उपाय व गोपनीयता इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आनंद मोहन मिश्रा ने बताया कि विभागों में कार्यप्रणाली को डिजिटल और कुशल बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का सही और प्रभावी उपयोग सिखाया जा रहा है, ताकि कार्यों को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित किया जा सकें। इससे कागजी प्रक्रिया में कमी लायी जा सकेगी। प्रशिक्षण के दौरान शा. आईटीआई अनूपपुर के प्राचार्य, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *