पत्थर खदानों में कहां से आ रहा विस्फोटक सामग्री? प्रषासन निद्रा में
अनूपपुर। जिले भर में कई वैध अवैध पत्थर खदाने संचालित है, जहां हर रोज सुबह शाम अवैध ब्लास्टिंग होती है, जिस पर किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं है। जैतहरी, अनूपपुर, फुनगा, पुष्पराजगढ, कोतमा, बिजुरी क्षेत्र के आसपास की पहाड़ियो में संचालित कई वैध-अवैध पत्थर खदानो में जिस तरह बिना लाईसेन्सी ब्लास्टरो द्वारा धुआधार अवैध ब्लास्टिंग की जाती है, उससे कभी भी बडी अप्रिय दुर्घटना घटित हो सकती है। विस्फोटक सामग्री की बात करें तो कहां से आती है यह एक अनसुलझा सवाल है। समूचे अनूपपुर जिले में संचालित पत्थर खदानों में हर रोज सुबह शाम ब्लास्टिंग करने के लिए आखिर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री अमोनिया डिटोनेटर बारूद बत्ती कहां से आती है, कौन लाता है, कहां कहां भंडारित की जाती है, यह कहा नहीं जा सकता है। कभी भी घटित हो सकती है बड़ी दुर्घटना अगर इसी तरह समूचे अनूपपुर जिले में संचालित पत्थर खदानों में हर रोज ताबड़तोड़ अवैध ब्लास्टिंग होती रही और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री अमोनिया, डिटोनेटर बारूद बत्ती बाहर से मंगा मंगा कर भंडारित किया जाता रहा तो पेटलाबाद की भांति कभी भी बड़ी अप्रिय दुर्घटना घटित हो जाएगी।
बार बार समाचार प्रकाशन के बाद भी नही चेत रहा है प्रशासन
इस आषय का कई बार दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कर जिले भर में संचालित पत्थर खदानो में हर रोज होने वाली अवैध ब्लस्टिंग को बंद करवाने व दोषी जनो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग जिला प्रशासन व खनिज विभाग से की गई, लेकिन बार बार समाचार प्रकाशन के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण तथा चिन्ताजनक ही कहा जाएगा। जिला कलेक्टर को देना होगा ध्यान समूचे अनूपपुर जिले में संचालित पत्थर खदानो में होने वाली अवैध ब्लास्टिंग को बंद करवाने व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भण्डारित करवाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करवाने के लिए जिला कलेक्टर को समय पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। ताकि बडी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।


