कपूरथला में देर रात बाइक पर आए चोरों ने एक साथ 4 दुकानों से कैश और सामान चोरी कर लिया। यह घटना CCTV में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर लोधी के सदर बाजार और झटकईयां बाजार में देर रात लगभग ढाई बजे चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की। CCTV में रात 2 बजकर 36 मिनट पर कंबल ओढ़े 3 चोर एक बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए। जम्मू किराना स्टोर के मालिक जसबीर सिंह के अनुसार, उनकी दुकान से करीब सात हजार रुपए, अतुल किराना स्टोर के मालिक अतुल अरोड़ा के अनुसार करीब 40 हजार रुपए, मनियारी स्टोर के मालिक दीपक मोगला के अनुसार करीब 60 हजार रुपए का सामान और शर्मा गवर्नमेंट के मालिक मदन मोहन शर्मा के अनुसार, पांच हजार रुपए कीमत की जैकेट चोरी हुई हैं। थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने कहा कि CCTV कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी गई है। चोरों ने दुकानों से कैश और सामान चुराया है।


