दुर्ग में बन रहे सेग्रिगेशन प्लांट का जमकर विरोध:लोगों ने दुर्ग नगर निगम में पहुंचकर किया घेराव, पूर्व विधायक प्रदर्शन में पहुंचे

दुर्ग जिले के ग्राम पोटियाकला में बना रहे सेग्रिगेशन प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में ग्राम वासियों दुर्ग निगम पहुंचकर निगम का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका समर्थन देने खुद कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी पहुंच गए। दुर्ग नगर निगम के वार्ड नंबर 53 और 54 के सैकड़ो लोग गुरुवार दोपहर दुर्ग नगर निगम और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने पहुंच गए। उन्होंने इस दौरान शहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड वासियों का कहना है कि उनके वार्ड में आने वाले समय में सेग्रीगेशन प्लांट लगाया जाएगा। लोगों का आरोप है कि यदि यह प्लांट लगा तो शहर भर की गंदगी को वहीं डंप किया जाएगा। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और समस्या होगी। वहीं इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां भी फैलेंगी। इसके चलते वार्ड के लोगों ने यह मांग रखी है कि उनके वार्ड में यह प्लांट ना बनाया जाए। उन्होंने प्लांट ना लगाने के लिए निगम और कलेक्टोरेट में आवेदन भी दिया, लेकिन जब इसके बाद भी वह नहीं रुका तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। वार्ड वासियों ने एक जुट होकर नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड वासियों का कहना है कि इसके पहले भी चार बार ज्ञापन देकर सूचना दी गई थी, उसके बाद भी जिला प्रशासन सेग्रीगेशन प्लांट पोटियाकला में लगाना चाहता है। जिला प्रशासन को दे डाली चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि सेग्रीगेशन प्लांट दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया गया तो आने वाले समय में वार्ड वासी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे और नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *