छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के MSP प्लांट में आज एक हादसा घटित हुआ। जिसमें रोलिंग मिल में काम कर रहे फीटर के पीठ में गर्म छड़ घुस गया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के मोदी नगर में रहने वाला सोनू सिंह 38 साल जामंगा स्थित एमएसपी फैक्ट्री में पिछले करीब 5 सालों से फीटर के पद पर काम करता था। गुरूवार की दोपहर वह प्लांट के रोलिंग मिल अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। तभी मिल डिविजन में मेंटनेंस का काम करते दौरान एकाएक उसे मशीन का छटका लगा, जिससे वह पीठ के बल गर्म छड़ पर गिर गया और सोनू सिंह के पीठ में छड़ घूस गया। ईलाज के दौरान हो गई मौत
जब घटना को आसपास के अन्य मजदूरों ने देखा, तो तत्काल इसकी जानाकरी प्लांट के अधिकारियों को दी गई और घायल को ईलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मरच्युरी कक्ष में रखवाया।
मामले की जांच की जा रही
इस संबंध में चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अहेर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। प्रारंभिक पूछताछ में अभी पता चला है कि किसी मशीन का स्वीच बंद नहीं किया गया था। जिसके कारण यह घटना घटित हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।


